अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान के तहत पत्र लेखन 8 दिसम्बर तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियानÓ वर्ष 2025-26 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 8 दिसम्बर तक किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे आदर्श को पत्रÓ निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में अठारह वर्ष तक तथा अठारह वर्ष के अधिक आयु वर्ग की दो श्रेणियाँ रखी गई है। इन दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र अधिकतम 500 शब्दों मे एवं लिफाफा अधिकतम 1000 शब्दों में, की दो उप श्रेणियाँ रखी गई हैं। हस्त लिखित पत्र हिन्दी व अंग्रेजी में संबंधित प्रवर अधीक्षक डाकघर अथवा अधीक्षक डाकघर कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा हाथों-हाथ भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतिभागी को उम्र के संबंध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा कि 01 सितम्बर 2025 को मेरी आयु 18 वर्ष से कम या अधिक है। मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उप श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमश: 25 हजार रूपये, 10 हजार रूपये एवं 5 हजार रूपये से पुरस्कृत किया जाएगा एवं चयनित पत्रों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महानिदेशालय नई दिल्ली भेजा जाएगा। महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उप श्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमश: 50 हजार रूपयेे, 25 हजार रूपये एवं 10 हजार रूपये से सम्मानित किया जाएगा। पत्र पोस्ट करने की अंतिम तारीख 8 दिसम्बर रखी गयी है। इसके बाद पोस्ट किए गए पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम दिनांक 23 जनवरी को घोषित किया जाएगा।

Views Today: 4

Total Views: 348

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!