अनोखा तीर, हरदा। स्वीप के तहत जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति एसेसिवल इलेक्शन की बैठक सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ की अध्यक्षता मेें संपन्न हुई। बैठक में एसेसिवल इलेक्शन से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। बैठक में विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी एवं सिनियर सिटीजन मतदाता को चुनाव में सहभागी तथा मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, हरदा अशोक डेहरिया ने जिले में एसआईआर से संबंधित निर्देशों एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा इस हेतु जिला स्तरीय मास्टर टे्रनर द्वारा एसआईआर के दौरान मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिये कि जिले के मतदाताओं विशेषकर पीडब्यूडी एवं सिनियर सिटीजन मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया एवं निर्देशों के संबंध में जागरूक किया जाए, इस हेतु शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र. जन अभियान परिषद, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, प्राचार्य पीएम श्री शासकीय महाविद्यालय हरदा, स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी विभागीय कार्ययोजना तथा गतिविधियों का कैलेण्डर एक सप्ताह में प्रस्तुत करेंगे।
Views Today: 2
Total Views: 216

