अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सोमवार को हरदा प्रवास के दौरान न्यायालय परिसर हरदा में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ विधि ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश अरविन्द रघुवंशी, विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह, विशेष अतिथि हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, न्यायाधीश, अधिवक्ता गण सहित न्यायालय के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी न्याय प्रणाली दुनिया की सबसे प्राचीन प्रणाली है जो निर्णय निष्पक्ष निर्भय होकर देते हैं, उनका सभी सम्मान करते हैं और मानते हैं। विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सभी को न्याय मिले, इसकी जिम्मेदारी आप सभी की है। प्रधान न्यायाधीश अरविन्द रघुवंशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सभी को न्याय व्यवस्था को चलाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संदीप स्वामी, सचिव शैलेन्द्र जोशी, सहसचिव अजय सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष विजय कोठारी, ग्रन्थपाल अखलेश कुमार भाटी, कार्यकारिणी सदस्य अनारक्षित धर्मेन्द्र पिपलौदे, नारायण तिवारी, लखन बामने, विनोद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आरक्षित राघवेन्द्र सिंह राजपूत, उमेश सेजकर, विक्रम कौशल कर्यकारिणी सदस्य आरक्षित महिला सुश्री नंदिनी शर्मा, आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य टिमरनी शुभम पुनासे, आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य खिरकिया अरसाईद खान शामिल थे। अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व निर्वाचन कराने वाले अधिवक्ताओं का प्रमाण पत्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Views Today: 2
Total Views: 268

