माह के पहले कार्य दिवस की शुरुआत ‘वंदेमातरम गायन से हुई

अनोखा तीर, हरदा। प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम गायन के साथ होती है। इसी क्रम में सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत व राष्टगान का गायन किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

216 Views

Leave a Reply