केन्द्रीय मंत्री उइके ने नवनिर्मित सब-स्टेशन भवरास का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने सोमवार को हरदा प्रवास के दौरान ग्राम भवरास में नवनिर्मित सब-स्टेशन का स्वीच दबाकर लोकार्पण किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, सरपंच रामप्रसाद धुर्वे सहित अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जो सब-स्टेशन का शुभारंभ किया गया है,  इसकी लागत 266.17 लाख रुपए है। इससे ग्राम भवरास, बिल्लौद, जलौदा, लछोरा, समाशाबाद के ग्रामीणों के लिए विद्युत प्रवाह संचार और सुगम हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रबी सीज़न में किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था भारत है। उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा में मध्यप्रदेश स्वर्णिम प्रदेश की ओर अग्रसर है, जिससे गांव के अंतिम व्यक्ति को भी लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम सबको मिलकर संकल्प लेना है कि हरदा को मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनना है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर गरीबों के हित में कार्य कर रही है। उन्होने सब स्टेशन की सौगात मिलने पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई। पूर्व विधायक संजय शाह ने भवरास सब-स्टेशन की सौगात के लिए लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव व केन्द्रीय मंत्री श्री उइके का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होने कहा कि 33/11 सब-स्टेशन के शुभारंभ से किसानों को विद्युत प्रवाह निरंतर मिलता रहेगा।

Views Today: 2

Total Views: 278

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!