3 माह से नहीं मिला वेतन

-आशा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। जिले में प्रोत्साहन राशि का भुगतान सहित सभी बकाया राशि एवं अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षकों का कहना है कि पिछले तीन-तीन महीनो का भुगतान नहीं किया गया है एवं कई कार्यों में प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी काफी बकाया होने से आशा एवं पर्यवेक्षक बेहद परेशान है। वही उनका कहना है कि रक्षाबंधन एवं दीपावली का महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर भी आशा एवं पर्यवेक्षकों का भुगतान नहीं किया गया। जबकि दीपावली से पूर्व हर विभाग में मजदूरो और कर्मचारियों का सभी बकाया राशियों का भुगतान किया जाता है। उनका कहना है कि आशा एवं पर्यवेक्षक दिन-रात काम करती है लेकिन उनके भुगतान के संबंध में विभाग कभी भी गंभीर नहीं रहता। उनका कहना है कि आशा एवं पर्यवेक्षकों का राज्य एवं केंद्र की राशि एवं इंसेंटिव का एक साथ नियमित रूप से भुगतान न होने से इसमें कई तरह की गड़बड़ियां एवं भ्रष्टाचार होते हैं जिसका नुकसान आशाओं को उठाना पड़ता है। वही इस मामले में सयुक्त कलेक्टर सतीश राय का कहना है कि महिलाओं ने ज्ञापन दिया है जिसको शासन को उचित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है ।

295 Views

Leave a Reply