गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा

-आज निकलेगा नगर कीर्तन
अनोखा तीर, हरदा। सिख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। शहर में सिख समाज द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें सिख समाज के साथ-साथ सिंधी समाज और सिकलीकर समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। सोमवार को बड़ी प्रभात फेरी निकालकर इसका समापन किया गया। आज गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें पंजाब से आई 21 कलाकारों की पार्टी शामिल होगी, जो नगर कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत करेगी। कल गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरदा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से सिख समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे से लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

142 Views

Leave a Reply