अनोखा तीर, हरदा। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर सिंधी समाज द्वारा चल रहे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बालिकाओं तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मक कला का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों तथा सामाजिक एकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन जज कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें पलक धमनानी, सुनीता धमनानी, शोभा लोकवाणी, पूजा मेठवानी और नीतू आडवाणी शामिल थीं। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कला, संस्कृति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और गुरु नानक देव जी के उपदेश नाम जपो, किरत करो, वंड छको के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
रक्तदान शिविर कल
श्री गुरुनानक जयंती समारोह अंतर्गत सिंधी सेवा मंडल हरदा द्वारा नगर में सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसके बाद ७ बजे से आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण होगा। समाज के युवा ग्रु्रप द्वारा सुबह १० बजे से नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं दोपहर १२ बजे से झूलेलाल मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शाम 5 बजे से समाज के सभी लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Views Today: 2
Total Views: 140

