ग्राम मगरधा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-शिव विवाह के दृश्य ने बांधा समा
अनोखा तीर, मगरधा। ग्राम मगरधा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा पंडित अभिजीतानंद शर्मा (भेरूंदा) के मुखारविंद से की जा रही है। कथा के तीसरे दिन शिव विवाह प्रसंग का मनमोहक वर्णन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।  यह आयोजन बस स्टैंड चौक पर कटारिया परिवार के तत्वावधान में हो रहा है। आयोजन में रमेश कटारिया, राजेंद्र कटारिया, अशोक कटारिया, शंकर कटारिया, अनिल कटारिया, रवि शंकर कटारिया, राधेश्याम कटारिया, पहलाद कटारिया, रामेश्वर कटारिया, अजय कटारिया, रोहित कटारिया, ललित कटारिया, मदन कटारिया, दुर्गेश कटारिया, कमलेश कटारिया सहित समस्त कटारिया परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा। ग्रामवासी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं। साथ ही, प्रतिदिन रात्रि में महिलाओं और पुरुषों द्वारा भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, गणगौर भजन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
केवट महाराज के स्मृति चिन्ह का वितरण
कथा के दौरान कहार महासंघ द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए केवट जी महाराज के स्मृति चिन्ह उपस्थित जनों को भेंट किए गए। इन स्मृति चिन्हों पर हंडिया ट्रस्ट और कहार महासंघ का विवरण अंकित था। कार्यक्रम के साथ-साथ आगामी दिनों में मगरधा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को कहार महासंघ से जोड़कर समाज को संगठित करने की दिशा में पहल करने की घोषणा भी की गई। कहार समाज के कटारिया परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में समाज के लोगों को पूजा-अर्चना और स्वागत का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजेश राजगिरे, दीपक बाबरिया, लक्ष्मीनारायण बीबरे, दिनेश चंदेवा, अनिल नायर, दीपक हरने, सूरज बावने, दागड़ू, अशोक, धनपाल चंदेवा, फूलचंद नायड़े, गुड्डू शारदे सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!