नहरों का पानी आने से पहले खेत तैयार करने में जुटे किसान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और बिगड़े मौसम के कारण किसानों को खेत तैयार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब तवा नदी की नहरों में पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते हुए किसान रबी फसल की बोनी के लिए तेजी से खेत तैयार करने में जुट गए हैं। क्षेत्र के कई खेतों में अभी भी मक्के की फसल खड़ी हुई है, वहीं कुछ खेतों में टूटे हुए भुट्टे पड़े हैं जिन्हें लगातार हो रही नमी के कारण किसान निकाल नहीं पा रहे हैं। बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है, जिसकी वजह से किसान बखरनी जैसे कार्य भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिन खेतों में किसानों ने धान की फसल लगाई थी, वहां कटाई का कार्य जारी है। खेतों में नमी कम होने के बाद किसान तेजी से उन्हें तैयार कर रबी की फसल बोने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Views Today: 6

Total Views: 332

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!