-खाटू श्याम जन्मोत्सव पर देर रात तक चली भजन संध्या
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कई घरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजनों, पूजा-अर्चना और उत्सव के साथ बाबा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम सोडलपुर में आशीष मालवीय और राजीव साबू के निवास स्थान पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। दोनों जगह कार्यक्रम रात 12 बजे तक चलता रहा। मध्यरात्रि में बाबा खाटू श्याम का जन्म उत्सव पूजन, आरती और केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में भजन कलाकार आनंद मांगुले, राधारमण पटेल, राधा शरण पटेल, मुकेश रायखेरे, नीरज राठौर, गौतम नहारे और बालमुकुंद मांगुले द्वारा भक्तिमय और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर रमेश चंद सोनी, जगदीश विश्वकर्मा, रामदास रायखेरे, राम कृष्णा रायखेरे, कृष्णकांत पाटिल, राहुल नहारे, राजेश कछवाह, भरत टुले सहित कई भक्त मौजूद रहे। भक्ति, संगीत और उत्साह से भरी यह रात श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रही।






