मध्यप्रदेश स्थापना दिवस : जिम्मेदारी और गर्व का प्रतीक उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हंडिया। ग्राम मांगरूल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और बच्चों के उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत के साथ जय मध्यप्रदेश-जय भारत एवं हम बदलेंगे मध्यप्रदेश बदलेगा जैसे सामूहिक नारों से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से मध्यप्रदेश गान सुख का दाता सबका साथी का गायन किया, जिससे वातावरण में गर्व और आत्मीयता की भावना और गहरी हुई।
ज्ञान और रचनात्मकता का संग
जानो अपना मध्यप्रदेश : प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने राजधानी, स्थापना वर्ष, राजकीय प्रतीकों और ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर उत्साहपूर्वक दिए। मेरा पसंदीदा मध्यप्रदेश – कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नर्मदा नदी, सांची स्तूप, महाकालेश्वर मंदिर जैसी स्थानों पर अपने अनुभव साझा किए।
रंगोली में झलका प्रदेश प्रेम
स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन रंगोलियों में भारत का नक्शा, नर्मदा नदी और ऐतिहासिक मंदिरों की झलक दिखी, जिससे विद्यालय परिसर रंगों, उमंग और गर्व से भर उठा।
अगर मैं मुख्यमंत्री होता…
अगर मैं मुख्यमंत्री होता/होती तो.. विषय पर बच्चों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास से जुड़े अपने विचार प्रभावी रूप से रखे। उनके सुझावों से उनकी सोच, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का परिचय मिला।
शपथ के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे अपने प्रदेश को स्वच्छ, नशामुक्त, शिक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में योगदान देंगे और गर्व से कहेंगे मैं हूँ मध्यप्रदेश का जिम्मेदार नागरिक। इसके बाद हम बदलेंगे-मध्यप्रदेश बदलेगा के जोशपूर्ण नारे लगाकर समूह छायाचित्र लिया गया। यह कार्यक्रम सिनर्जी संस्थान के युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसने बच्चों और युवाओं में प्रदेश के प्रति गर्व, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत किया।  यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहभागिता और जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Views Today: 2

Total Views: 326

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!