-9 बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है, उक्त के अनुक्रम में विधानसभा क्षेत्र 135-हरदा में भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है। इसके तहत प्रथम चरण में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नामो का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज उनके स्वयं के या उनके परिवार के सदस्यो के नाम से मैपिंग कार्य किया जाना है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 135-हरदा द्वारा समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कुछ बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण में मैपिंग के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है, जिसके कारण 09 बीएलओ के विरूद्ध रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है। जिन बीएलओ के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें मतदान केन्द्र क्रमांक-105, श्रीमती नीलम दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरदा, मतदान केन्द्र क्रमांक-126, गौरीशंकर छापरे, सहायक ग्रेड 3 हरदा, मतदान केन्द्र क्रमांक-17, विष्णु प्रसाद निकुम, सचिव सिगोन, मतदान केन्द्र क्रमांक-10, श्रीमती रेखा कलम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हनीफाबाद, मतदान केन्द्र क्रमांक-25, संजय कुमार वर्मा, सचिव पांचातलाई, मतदान कंेन्द्र क्रमांक-26, बालाराम वर्मा, सचिव सचिव जामलीदमामी, मतदान केन्द्र ्रक्रमांक-111, सुशीला कुल्हारे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरदा, मतदान केन्द्र क्रमांक-175, श्रीमती पार्वती राठौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मगरधा एवं मतदान केन्द्र क्रमांक-77. श्रीमति अनुसुईया श्रीवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंझली। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हरदा ने बताया कि इन सभी बूथ लेवल अधिकारियों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है तथा उन्हे 03 नवंबर तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है, निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण नही होने तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Views Today: 2
Total Views: 214

