अनोखा तीर, हरदा। श्रीश्री 1008 श्री धुनीवाले दादाजी की असीम कृपा एवं माँ नर्मदा मैया के आशीर्वाद से श्री दादाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा, महाआरती, हवन एवं भंडारे का आयोजन 6 नवम्बर 25 गुरुवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत श्री शिवानंद महाराज की पावन उपस्थिति रहेगी। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होटल मानसरोवर से होगा, जो परशुराम चौक होते हुए गौलापुरा से निकलकर माँ रेवा गार्डन, हरदा में संपन्न होगी। हवन एवं महाआरती का आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा, जिसके पश्चात भजन संध्या एवं भंडारा रात्रि 8.30 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु जनों से इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
199 Views





