अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शास उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य संतोष यादव, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बच्चो से परिचय कर किया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में 38 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 28 खिलाड़ी उपस्थित रहे। रैपिड फायर राउंड में 4 राउंड में सभी 68 खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धिमता को जोर आजमाते हुए अपने अपने मैच खेले। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उप अधीक्षक सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक सुश्री रजनी सिंह गुर्जर ने विजेता उपविजेता प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। रक्षित निरीक्षक ने खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने और खेलों से हमेशा जुड़े रहने के लिये प्रेरित किया। उन्होने बताया कि हार्ट फुलनेस के माध्यम से 15 साल तक के बच्चे आंखे बंद कर कलर की पहचान, बिना देखे सामने खड़े व्यक्ती की पहचान बता सकते हैं। इस प्रकार की यौगिक क्रिया कर अपने खेल को बेहतर कर सकते हैं। सुश्री खान ने बताया कि 15 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान राजित चौहान, दूसरा स्थान तन्मय रंघुवंशी, तीसरा स्थान धु्रव मीना, चौथा स्थान शिवांश गौर व पांचवां स्थान विपुल सेजकर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार ओपन वर्ग में प्रथम स्थान यश पचौरी, दूसरा स्थान काजी सद्दाम पठान, तीसरा स्थान नरेंद्र विले, चौथा स्थान मनमोहन कुशवाहा व पंचम स्थान योगेंद्र राजगुरे ने अर्जित किया। ऑर्बिटर रामगोपाल रघुवंशी, विनोद उपाध्याय, मनमोहन कुशवाहा, अनुराग गौर, मनीष प्रजापति, गणेश पटेल ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।

Views Today: 8
Total Views: 260

