अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी हरदा में 3 नवंबर सोमवार से कृषि उपज मक्का की खरीदी की जाएगी। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने किसानों को सूचित किया है कि वे 3 नवंबर सोमवार से अपनी कृषि उपज मक्का विक्रय के लिए ला सकते हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि किसान भाई अपनी उपज को साफ सुथरी करके लाएं ताकि उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
249 Views





