अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके 3 नवंबर को हरदा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री उइके प्रात: 9 बजे बैतूल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री उइके 10.30 बजे ग्राम गोंदागांव कला में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रात: 11 बजे ग्राम भवरास में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे वे ग्राम भवरास स्थित सब स्टेशन का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 2 बजे जिला बार काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में न्यायालय परिसर, हरदा में शामिल होंगे। शाम 5 बजे मंत्री श्री उइके हरदा में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करेंगे।
Views Today: 6
Total Views: 172

