अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की टिमरनी तहसील मुख्यालय पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इस घटना के कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई और कार सवार युवक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, टिमरनी के गांधी चौक स्थित शीतला माता मंदिर के पास भोपाल पासिंग की एक कार में तीन युवक तेज गति से जा रहे थे। उनकी कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद तीनों युवक कार को लॉक कर मौके से भाग गए। खंभा गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सड़क पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया। स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर आवागमन रोका गया है। फिलहाल, रस्सी की मदद से खंभे को सीधा कर कार को निकाला जा रहा है और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले युवकों की तलाश जारी है।
बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार

187 Views




