टेलरिंग व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

-सल्फॉस खाने की आशंका
अनोखा तीर, हरदा। हरदा के सुदामा नगर निवासी शुभम नामदेव (30) की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह तिलक भवन परिसर में टेलरिंग मटेरियल की दुकान चलाता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने सल्फॉस की तीन गोलियां खाई थीं। शुभम सुबह नाश्ता कर दुकान गया था। दोपहर करीब 12 बजे दुकान पहुंचने के कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। दुकान के पास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शुभम ने लगभग चार महीने पहले ही किराए पर दुकान लेकर टेलरिंग मटेरियल का व्यवसाय शुरू किया था। शनिवार सुबह उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर राम-राम लिखा था। वह दो भाइयों में छोटा था और उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी।

198 Views

Leave a Reply