अनोखा तीर, हरदा। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमन अंतर्गत 30 अक्टूबर को वन स्टॉप सेंटर, हरदा में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुचिता एक्का ने महिलाओं से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं एवं केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं परामर्श, विधिक सहायता, आश्रय, चिकित्सा एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी। सत्र में महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी भी दी गई। साथ ही बाल विवाह निषेध एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण से संबंधित योजनाओं से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षक ललिता सुरागे, चाइल्ड लाइन सदस्य रविराज राजपूत, दिव्या राजपूत, केस वर्कर रितु राजपूत सहित वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।
महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता सत्र आयोजित

211 Views




