अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में स्वास्थ्य विभाग हरदा से डॉ. परमानंद छलोत्रे द्वारा छात्रावासी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक उपचार कर दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. छलोत्रे ने बच्चों को नेत्र रोगों से बचाव और उपचार के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास अधीक्षक एस.डी. पनागरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
189 Views





