हरदा मंडी में किसान को व्यापारी ने दिए कम रुपए  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कांग्रेस अध्यक्ष ने की कलेक्टर से शिकायत
अनोखा तीर, हरदा। गोंदागांव कला के किसान दीपक राजपूत के साथ हरदा मंडी में फिर से लूट का मामला सामने आया है। किसान दीपक राजपूत 29 अक्टूबर 2025 को 26 क्विंटल चने बेचने हरदा मंडी आए थे। उपज की कीमत लगभग 1 लाख 52 हजार रुपए हुई, लेकिन व्यापारी ने किसान को केवल 1 लाख 45 हजार रुपए ही दिए। घर पहुंचने पर परिवारजनों ने बताया कि उन्हें 6900 रुपए कम मिले हैं। इस पर किसान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं से शिकायत की। मोहन साईं ने किसान से भुगतान पत्रक मंगवाया, जिसमें कम राशि दिए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने तत्काल इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की और किसान के साथ मंडी पहुंचकर मंडी सचिव को शिकायत सौंपी। मंडी सचिव द्वारा व्यापारी को नोटिस जारी किए जाने के बाद व्यापारी ने किसान को फोन कर गलती स्वीकार की और शेष राशि देने की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि जब एक सामान्य किसान के साथ ऐसी लूट हो सकती है, तो गरीब और अनपढ़ किसानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे दो बार प्लेट कांटे से किसानों की उपज में हो रही लूट पकड़ चुके हैं। मोहन सांई ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Views Today: 6

Total Views: 292

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!