अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी.एस. चौहान के नेतृत्व में आबकारी विभाग के दल ने अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु हरदा के टंकी मोहल्ला एवं खेड़ीपुरा में दबिश देकर कुल 41 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 75200 रूपये है।
232 Views





