स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाई आंवला नवमी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्वर्णकार (सोनी) समाज की महिलाओं ने आज आंवला नवमी का त्यौहार पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं समाज की सांस्कृतिक प्रभारी सुधा सोनी ने बताया कि महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्रित होकर आंवले के पेड़ के नीचे उपवास रखकर पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम पूर्णत: पौराणिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने अपने-अपने घरों से भोजन बनाकर लाया और पूजन के बाद सामूहिक रूप से भोजन किया। एक-दूसरे को कुमकुम लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर को दिवाली के बाद प्रथम मिलन समारोह के रूप में भी मनाया गया। सभी महिलाओं ने निर्णय लिया कि समाज में एकता बनाए रखने हेतु भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज की संरक्षिका एवं पूर्व प्राचार्य कमला सोनी, सुनीता सोनी, मनीषा सोनी, सीमा सोनी, अल्का सोनी, रानी सोनी, मेघा सोनी, गरिमा सोनी, नित्या सोनी, ज्ञानवी सोनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!