सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ गोष्ठी संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को सप्त शक्ति संगम मातृ गोष्ठी का आयोजन आनंदपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ग्राम सहित पोषक ग्रामों की महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा बिश्नोई, जिला समिति सदस्य उपस्थित रहीं। अध्यक्षता रानू भाटी, सरपंच ग्राम पंचायत सोडलपुर ने की। विशेष अतिथियों में कान्हा प्रिया, भागवत कथाकार सोडलपुर, सरिता दीदी, शिशु वाटिका प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर तथा ममता विरद दीदी शामिल रहीं। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण तथा उच्च पदों पर कार्यरत छात्र-छात्राओं की माताओं को साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रश्न मंच के दौरान उपस्थित महिलाओं से प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने पर उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं को परिवार, समाज और बालक-बालिकाओं के प्रति अपने दायित्वों को समझने और निभाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई और झलकारी बाई के रूप में प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की बालिकाओं ने सर पर हिमालय का छत्र है इस राष्ट्रीय गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। पोषक ग्राम आलमपुर की मना मंडलेकर, जो कराटे खिलाड़ी हैं और विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। संकुल से आई दीदियों सहित जिले के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की वरिष्ठ दीदी रंजना भराडे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। महिलाओं द्वारा ‘सरस बनÓ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। चाय और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन रंजना भराडे ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 248

Leave a Reply

error: Content is protected !!