विकलांगजनों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में हुई बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश विकलांग मंच जिला हरदा द्वारा विकलांग जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन और सब इंजीनियर के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह तोमर और जिला उपाध्यक्ष राकेश नागल ने अस्पताल परिसर में वादारहित एवं बाधारहित (बैरियर-फ्री) वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने मुख्य द्वार, मुख्य मार्ग, जल पीने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सीढ़ियां, रैंप, रेलिंग, लिफ्ट एवं पहचान चिन्ह जैसी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत बताई, ताकि विकलांग जनों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि विकलांगजनों के हित में जो भी सुधार संभव होंगे, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Views Today: 4

Total Views: 172

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!