पीएम आवास मेले में 45 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए

अनोखा तीर, हरदा। नगरपालिका परिषद हरदा द्वारा बुधवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सभा कक्ष में अंगीकार अभियान 2025 के तहत पीएम आवास मेला (शहरी) का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर एवं पार्षद श्रीमती मीरा कैलाश कुचबन्दिया की गरिमामयी उपस्थिति में पीएम आवास योजना 2.0 के तहत तृतीय डीपीआर के 45 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आईएसएस अंतर्गत होम लोन मेला, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए।

189 Views

Leave a Reply