-राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
अनोखा तीर, हरदा। दयोदय गोशाला में बुधवार को गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर अग्रवाल महिला सेवा समिति एवं अग्रवाल महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने पहुंचकर सामूहिक गोपूजन किया। गोधूलि बेला में आयोजित कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी सुसज्जित गायों के साथ आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में विक्रांत अग्रवाल ने भक्ति भाव से सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गायों को औषधीय लड्डू, हलवा, हरा चारा और घुघरी-दाना खिलाया गया। गोशाला के प्रबंधक रामेश्वर कुशवाहा और गौसेवक राजमल का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दिनेश राठी एवं उनके परिवार ने इस पुनीत अवसर पर कल्प व दिनेश राठी का तुलादान कर गोशाला को चारा कटाई मशीन भेंट की। इस मौके पर सुमन राठी, ललिता राठी, वृंदा राठी, कनिष्क राठी, सुनीला गोयल, नीति कीजी, दीपा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, प्रिया अंजली, पूजा, विनीता, ज्योति, स्वाति, ममता अग्रवाल, लीला अग्रवाल, अनीता मित्तल, हमला अग्रवाल, मीना बंसल, नीता बंसल, किरण बंसल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रबंध समिति से नितेश बादर, सोहन उन्हाले, राजू अग्रवाल, विपिन उन्हाले, गिरधर चौबे, कमलेश शर्मा और गणेश माकवे भी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 146

