सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने पर पंचायत कर्मचारियों ने ली आपत्ति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पंचायत सचिव एवं सहायक सचिवों ने सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का विरोध किया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर आदेश निरस्त करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगतसिंह लेगा ने बताया कि पंचायत अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर कार्य करते हैं। वे मजदूर वर्ग और हितग्राही ग्रामीणों से संपर्क में रहते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। सुबह 7 बजे से ही गांवों में पहुंचने के कारण मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रतिदिन 10 से 40 किलोमीटर तक के क्षेत्र में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी योजनाओं पर कार्य करते हैं। कई बार अवकाश के दिनों में भी अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में रहकर शासकीय कार्य करते हैं। पंचायत संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील दुबे ने कहा कि सार्थक ऐप के माध्यम से लोकेशन और व्यक्तिगत डेटा की ट्रैकिंग से कर्मचारियों की निजता का हनन होगा और साइबर अपराध व डाटा दुरुपयोग का खतरा बढ़ जाएगा। संयुक्त मोर्चा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो पंचायत विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!