स्कूल जा रहे 9वीं के दो छात्र लापता, पुलिस कर रही तलाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के सिराली थाना क्षेत्र के भगवानपुरा के नवमी कक्षा के दो छात्र मंगलवार सुबह स्कूल जाने निकले, लेकिन न तो स्कूल पहुंचे और न ही बुधवार सुबह तक घर लौटे। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण की आशंका में गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों छात्र एक व्यक्ति से बाइक पर लिफ्ट लेकर सिराली पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में वे सांई मंदिर के पास घूमते भी नजर आए हैं। खोज के बावजूद उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
सुबह 10 बजे निकले थे, शाम तक नहीं लौटे
भगवानपुरा के संजय पिता अशोक और गोलू के पिता अनोखी लाल हैं। दोनों 9वीं कक्षा के छात्र हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे बैग लेकर हाईस्कूल जिनवानिया के लिए घर से निकले। शाम 5 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों ने दूसरे बच्चों से पूछताछ की, तो पता चला कि दोनों स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। रात 8.30 बजे परिवारजन ग्रामीणों के साथ सिराली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि शाम को मुंडा सेल के कैमरे में दोनों बच्चे बाइक पर पीछे बैठे दिखे हैं। सांई मंदिर और उसके आगे हॉस्पिटल के पास लगे कैमरों को चेक किया जा रहा है। दोनों की तलाश जारी है।

Views Today: 2

Total Views: 198

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!