-कांग्रेस आज करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव
अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर 29 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। हरदा जिले के किसान बीते चार माह से परेशान हैं। न तो समय पर खाद मिल रही है, न ही फसल नुकसानी की राहत राशि। इन्हीं मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस 7 सूत्रीय मांगों के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेगी। इस कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान और जिले की संगठन प्रभारी रचना जैन शामिल होंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले, सूरज सिंह राजपूत और सतीश भादू ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया। आज उन्होंने नीमगांव, उन्डवा, सोनतलाई, बिछोला, कचबैड़ी, पंचोला, रातातलाई, खेड़ा, भवरतलाव, अबगांव कला सहित अन्य गांवों का दौरा किया और किसानों से कल होने वाले घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। दौरे में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के साथ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, अनिल बिश्नोई, सतीश भादू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोहन साईं ने कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
Views Today: 2
Total Views: 220

