बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में दीपावली के त्यौहार के बाद से बिजली कंपनी ने वसूली अभियान में तेजी ला दी है। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनी की टीम द्वारा गांव-गांव में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से राशि वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है, उनके बिजली पोल से कनेक्शन काटे जा रहे हैं। करताना बस स्टैंड चौराहे पर भी अभियान चलाकर कई दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण कंपनी के जेई रामकुमार मेश्राम ने बताया कि बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज की गई है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बिजली बिल जमा करें ताकि कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचा जा सके।

Views Today: 2

Total Views: 306

Leave a Reply

error: Content is protected !!