बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बालक को मारी टक्कर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-बालक को आई मामूली चोट
अनोखा तीर, करताना। हरदा-छीपानेर मार्ग पर स्थित बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक को हाथ-पैर और सिर पर मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे हरदा से छीपानेर की ओर जा रहा बाइक सवार अचानक चौराहे पर आ गया, उसी समय एक बालक सड़क पार कर रहा था। टक्कर लगते ही बालक गिर गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड चौराहा चार दिशाओं से जुड़ा है, एक ओर टिमरनी, दूसरी ओर रूदलाय, तीसरी ओर हरदा और चौथी ओर छीपानेर। इन सभी मार्गों से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिसके कारण यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

Views Today: 2

Total Views: 364

Leave a Reply

error: Content is protected !!