अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी की पुलिस टीम ने अवैध अड़ी डालकर वसूली करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि कच्चा रोड बायपास पर एक काले रंग की बलेनो कार में कुछ बदमाश अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ा करके राहगीरों से अड़ी डालकर अवैध वसूली कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुतीर्थ पाठक, अमित पवार और सुभाष ठाकरे, निवासी हरदा को घेराबंदी कर पकड़ लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना में प्रयुक्त काले रंग की बलेनो कार (एम.पी. 04 वाय.एन. 3926) को जप्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज प्रात: न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में निरीक्षक मुकेश गौड़, उनि यूआरएस चौहान, आर. धर्मेन्द्र, प्रतीक और शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध वसूली करने वाले अड़ीबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

272 Views




