कुएं से मिला 22 वर्षीय युवक का शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम नहालीकला में खामगांव निवासी 22 वर्षीय रामकृष्ण पिता राधेश्याम, अपनी बहन के यहां भाई दूज मनाने आया था। गुरुवार शाम 8 बजे से वह लापता था। परिजनों ने रात में डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने रात 12 बजे आसपास तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। आज परिजनों ने सिराली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को सूचना मिली कि गांव के ही एक कुएं में युवक की चप्पल दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कुएं में युवक की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव कुएं से बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि शव मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया भेजा गया।

Views Today: 6

Total Views: 258

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!