Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आंगनवाड़ी केन्द्र और खेत में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

2 min read
Text Size:

-दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति एवं राजेश्वरी महोबिया तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी की पुलिस टीम द्वारा चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बीते १ मार्च को फरियादी के खले में रखा रोटावेटर की साफ्ट को अज्ञात चोर चुरा ले गया। जिसकी कीमत करीबन 15 हजार रुपए है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने थाना टिमरनी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। चोरी की घटनाओं को देखते हुए टिमरनी पुलिस ने 5 मार्च को आरोपी आकाश उर्फ टीटू पिता शिवशंकर किरार उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र. 7 टिमरनी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर फरियादी के खले से रोटवेटर की साप्ट चोरी करना बताया। आरोपी से चोरी की गई रोटवेटर साप्ट जप्त की गई। वहीं ३ मार्च को आंगनवाड़ी केंद्र में घुसकर उसमें रखा सामान पानी की केन, एक घड़ा, गिलास, गंजी, थाली, रोटी का डब्बा, बच्चो की कुर्सी, सिलिंग फेन,, बच्चों के वजन तौलने की मशीन, पानी की टंकी, सहित अन्य सामान चुरा ले गया। उक्त सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। साथ ही रजिस्टर एवं पूरक पोषण आहार, 4 बैग, बच्चो को नापने के उपकरण इन्फोटो मीटर व एक स्टेडीयोमीटर में आग लगाकर करीबन 30 हजार रुपए की शासकीय सम्पत्ति का नुकसान कर दिया। दिनांक 5 मार्च को उक्त मामले में आरोपी हिमांशु उर्फ आकाश पिता सूरज कौशल उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र. 07 टिमरनी, आकाश उर्फ टीटू पिता शिवशंकर किरार उम्र 24 साल निवासी वार्ड 7 टिमरनी को गिरफ्तार किया। जिनके द्वारा आंनगवाड़ी में चोरी करना व आग लगाने की घटना को स्वीकार किया गया। आरोपियों से चोरी किया गया मशरुका जप्त कर लिया है। उक्त कार्यवाही में विशेष निरी.रोशनलाल भारती, उप निरी. उदयराम, उनि माया सरलाम, प्रआर प्रदीप रघुवंशी, प्रार राजेश गुर्जर, प्रआर शांतिलाल, प्रआर राममोहन चीचाम, प्रआर मनोज नागले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

369 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply