Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

बीएसपी ने मनाई संत रविदास जी की जयंती  

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। बहुजन समाज पार्टी जिला हरदा के द्वारा खेड़ीपुरा स्थित संत रविदास चौक पर संत शिरोमणि रविदास जी की 648वीं जयंती मनाई गई। जिसमें समस्त पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर अपने विचार रखें। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी प्रहलाद राठौर तथा जिला अध्यक्ष प्रेमलाल गन्नौरे, पूर्व जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया बतौर उपस्थित थे। जिला प्रभारी प्रहलाद राठौर ने कहा कि गुरु रविदास अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वाले रविदास जी महान समाज सुधारक थे। उन्होंने सोए हुए समाज में चेतना जगाने का कार्य किया। पूर्व जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया ने कहा कि महापुरुषों को सच्चा सम्मान उनके बताएं संदेशो और आदर्शों पर खरे उतरे बिना नहीं मिलेगा। उनको सच्चा और अच्छा सम्मान बहुजन समाज को हुक्मरान बनाकर ही किया जा सकता है। किंतु हमने कभी भी महापुरुषों की बात को नहीं मानी। संत रविदासजी ने पराधीनता को पाप कर्म बताया। जिलाध्यक्ष प्रेम गन्नौरे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संत रविदास जी के सपनों का भारत सिर्फ बसपा ही बना सकती है। वे ऐसे राज्य की परिकल्पना करते थे जिसमें वर्गभेद, जातिभेद, पूंजीवाद ना हो। सामाजिक समरसता किताबों में ही नहीं, धरातल पर भी दिखाई दें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर डोंगरे, जिला महासचिव सुनील लोहारे, दयाराम राठौर, ज्ञानीश तिलवारी, शुभम तिलवारी, दीपक जाटव, कादर खान, तुलसीराम तिलवारी, दीपक लॉन्गरे, बृजेश मसकोले, सद्दाम मंसूरी, करण लोचकर, रवि निशोद सहित अनेक कार्यकर्ता और अनुयायी उपस्थित रहे।

373 Views

Leave a Reply