सड़क डामरीकरण कार्य का सबनानी ने किया भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा हैं, बुधवार को भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। रंगमहल चौराहे से भारत माता चौराहे तक बनने वाली सड़क डामरीकरण कार्य की लागत एक करोड़ हैं। इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों में से यह एक सड़क हैं जो शहर के कई मूख्य मार्गों को जोड़ती है, इस मार्ग पर कई महत्वपूर्ण स्थान भी हैं यहां पर निरंतर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। शहर का एक प्रमुख अस्पताल के साथ गुरुद्वारा और भारत माता चौराहे पर जाकर यह सड़क कई प्रमुख मार्गो को जोड़ती। हम क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क बेहतर से बेहतर करने के अपने संकल्प पर अटिक है साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए हर छोटी बड़ी योजनाओं पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका लाभ क्षेत्र वासियों के साथ ही शहर को मिलेगा। आज के इस शुभ अवसर पर में सभी को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं देता हूं, और आशा करता हूं कि आप सभी के सहयोग से हम अपनी विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाएंगे। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती आरती राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, आशा पारोचे, अंकित जोशी पप्पू शर्मा, रोमी बाथम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।

352 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!