Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सर्वसुविधा युक्त बस स्टैंड की मांग

2 min read

 

–अवैध अतिक्रमण से मार्ग हुए पगडंडी

-जगह-जगह खड़े रहते हैं वाहन, आए दिन बनती है जाम की स्थिति

अनोखा तीर हंडिया। तहसील मुख्यालय हंडिया में वर्षों से क्षेत्र के नागरिक एक स्थायी बस स्टैंड की मांग शासन प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान आज तक नहीं निकल पाया है। धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ यहां तीज त्यौहारों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व पयर्टको का जमावड़ा लगा रहता है। हंडिया बस स्टैंड पर नगर के अंदर जाने वाले मार्ग पर बेतरतीब वाहनों से चालक बीच मार्ग पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।

सैकड़ो की संख्या में आते हैं श्रद्धालु

हंडिया एक धर्मिक स्थल है, यहां प्रतिदिन, सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पर्यटक आते है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के चलते उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ता है। अमावस्या व अन्य अवसरों पर तो महिला तीर्थ यात्रियों को शौचालय के अभाव में उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ध्यान देने की आवश्यकता

इस संबंध में यात्रियों का कहना है कि जिला प्रशासन एवं शासन एवं जनप्रतिनिधि को इन समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि बस स्टैंड पर महिला यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

तीर्थ नगरी है हंडिया

स्मरण रहे कि हंडिया एक धार्मिक तीर्थ स्थल-नगरी भी है, यहां अमावस्या, पूर्णिमा सहित अन्य पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान के लिए आना जाना लगा रहता है।

283 Views

Leave a Reply