अनोखा तीर, हरदा। शनिवार रात खेत की टपरी में सो रहे एक मजदूर पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना रहटगांव थाना क्षेत्र के बिटिया गांव के पास की है, जहां 22 वर्षीय गोकुल कलम अपनी पत्नी उमा के साथ टपरी में सो रहे थे। हमलावर ने पहले टपरी के बाहर लगे बल्ब को निकाला और अंधेरे का फायदा उठाकर गोकुल की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में गोकुल की गर्दन बुरी तरह कट गई। उमा की नींद खुलने पर हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के समय पीडि़त के माता-पिता इलाज के लिए गांव जडिय़ा गए हुए थे। गंभीर हालत में गोकुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रहटगांव थाने में मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी है और मामले जांच कर रही है।
खेत में सो रहे २२ वर्षीय मजदूर की गर्दन पर चाकू से किया हमला

463 Views






