घंटाघर क्षेत्र में हुआ पुलिस का संवाद सम्मेलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला पुलिस द्वारा रविवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में जनसंवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें अपराधों की रोकथाम के साथ ही यातायात नियमों और अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक व्यापार जैसे गंभीर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को इन अपराधों से बचाव के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई। एसडीओपी अर्जना शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने साईबर अपराध ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और बैंकिंग फ्राड से बचने के उपाय भी बताए। अन्य अपराधों महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दुर्घटना से बचने के उपाय सीट बेल्ट, हेलमेट के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। रक्षा समिति की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर एडवोकेट सुदीप मिश्रा, नगर रक्षा समिति मुख्य रक्षक भैयालाल राठौर व उनकी टीम उपस्थित रही। घंटाघर क्षेत्र के व्यापारी क्षेत्र के महिला-पुरुष सहित 150 लोग कार्यक्रम मे शामिल हुए। एसडीओपी अर्चना शर्मा ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल अपराधों के प्रति सर्तक किया गया बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने और पुलिस के साथ सहयोग करने का भी संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डीएसपी महिला सेल अरूणा सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल, साइबर सेल शामा से आरक्षक कमलेश परिहार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 234

Leave a Reply

error: Content is protected !!