Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

चार घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। बिजली विभाग द्वारा हरदा में 2 फरवरी रविवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के पांच प्रमुख फीडरों 11 केवी कैंटीन, गुर्जर बोर्डिंग, ग्वालनगर, गल्ला मंडी और जिला पंचायत फीडर पर काम होगा। मेंटेनेंस कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसके कारण इन फीडरों से जुड़ी सभी कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में गुर्जर बोर्डिंग, पाठक कॉलोनी, दूध डेयरी, ग्वालनगर, छीपानेर रोड, अलका पूरी, गुलाब सिटी, पैरासिटी और जयशक्ति होम शामिल हैं। इसके अलावा श्यामनगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, पीलियाखाल, मदीना कॉलोनी और शिवम वाटिका में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

507 Views

Leave a Reply