श्वान के बाईक से टकराने पर हुआ हादसा, पति-पत्नी घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 हादसे के पांच घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को दोपहर करीब १ बजे बाईक सवार पति-पत्नी की गाड़ी से एक श्वान टकरा गया। जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। घटना की जानकारी एम्बुलेंस १०८ को एक किसान ने दी। जानकारी देने के बाद एम्बुलेंस शाम ५.३० बजे घटना स्थल पहुंची और घायल पति-पत्नी को शाम ६ बजे के करीब जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार धनवाड़ा निवासी हिरालाल पिता आसाराम कोरकू उम्र २५ वर्ष अपनी पत्नी वीणा के साथ बाईक से गांव नगावा-नेमावर जा रहे थे। वह गांव धनवाड़ा से निकले ही थे की सड़क पर एक श्वान उनकी बाईक से टकरा गया। जिसमें दोनो पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को चेहरे सहित हाथ-पैर और शरीर पर अन्य जगह चोंट आई और खुन बहने लगा। घायल हीरालाल ने बताया कि घटना दोपहर १ बजे गांव के ही पास हुई। जिसके बाद किसान ने इसकी सूचना १०८ को दी। देर तक इंतजार करने पर भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो गांव वाले मुझे घर ले आए। शाम करीब ५.३० बजे एम्बुलेंस आई और हमें जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों पति-पत्नी का उपचार किया जा रहा है।
सड़क हादसे में युवक घायल
गुरूवार की दोपहर में पानतलाई निवासी एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैताल पिता कैलाश निहाल उम्र २० वर्ष निवासी पानतलाई थाना रहटगांव सड़क हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!