आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय ने भेजा जेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पुराने विवाद में महिला पर दराती से हमला, अस्पताल में भर्ती
अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार की सुबह एक आरोपी ने पुराने विवाद के चलते महिला पर दराती से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के गांव बीड निवासी महिला कल्पना पति ओमप्रकाश गौंड पर गांव के ही रहने वाले राजा उर्फ राजकुमार पिता नर्मदाप्रसाद कवड़े ने दराती मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने सिविल लाईन थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक ही महोल्ले के रहने वाले है। किस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। गुरूवार सुबह करीब ८ बजे इनके बीच विवाद हुआ जिसमें आरोपी राजा ने महिला को दराती से हमला कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 176

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!