प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी मध्य प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल : नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज के मुकाबलों में प्रदेश ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदक अपने नाम किए। अब तक मध्य प्रदेश के खाते में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक हो चुके हैं, जिससे राज्य शीर्ष 5 में शामिल हो गया है।

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदेश सरकार के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। खेल मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय खेलों से पहले खिलाड़ियों की विशेष तैयारी पर जोर दिया गया था, जिसका असर अब पदकों के रूप में देखने को मिल रहा है।

आज के पदक विजेता और शानदार प्रदर्शन का विवरण

1. आध्या सिंह – स्वर्ण पदक (दुथलॉन, महिला वर्ग)

मध्य प्रदेश को ट्रायथलन स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक

समय: 56 मिनट 43 सेकंड

स्पर्धा का विवरण:

2.5 किमी दौड़ – 09:17 मिनट

20 किमी साइक्लिंग – 36:14 मिनट

2.5 किमी दौड़ – 09:48 मिनट

2. पलक शर्मा – स्वर्ण पदक (10 मीटर हाई डाइविंग, महिला वर्ग)

स्कोर: 199.72

अन्य पदक विजेता:

रजत – ईशा (महाराष्ट्र) – 175.50

कांस्य – इप्सिता (पश्चिम बंगाल) – 170.50

3. यश नामदेव – स्वर्ण पदक (वुशु, NANDAO पुरुष वर्ग)

इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश को रजत और मणिपुर को कांस्य पदक मिला।

4. अद्वित पेज – रजत पदक (1500 मी. फ्रीस्टाइल स्विमिंग, पुरुष वर्ग)

समय: 15:55.95

अन्य पदक विजेता:

स्वर्ण – कुशाग्र रावल (दिल्ली)

कांस्य – आर्यन नेहरा (गुजरात)

5. रोहित जाधव – रजत पदक (वुशु, DAOSHU पुरुष वर्ग)

अंक: 8.87

अन्य पदक विजेता:

स्वर्ण – तापस (उत्तराखंड) – 8.99

कांस्य – तमिलनाडु

6. रानी नायक – कांस्य पदक (वेटलिफ्टिंग, 45 किग्रा महिला वर्ग)

कुल भार: 146 किग्रा

अन्य पदक विजेता:

स्वर्ण – सुफना (केरल)

रजत – दीपाली (महाराष्ट्र)

अन्य खेल परिणाम

10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर क्वालिफाइंग दौर में 15वें स्थान पर रहे और 1.2 अंकों से फाइनल में जगह नहीं बना सके।

कल के महत्वपूर्ण मुकाबले

साइक्लिंग, बास्केटबॉल, स्क्वाश, वुशु, स्विमिंग, बॉक्सिंग और योगासन में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

प्रदेश में जश्न का माहौल

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता पर प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले मुकाबलों में और भी पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता और संसाधन उपलब्ध करवा रही है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से इसी जोश और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन जारी रखने की अपील की।

Views Today: 2

Total Views: 344

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!