Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नर्मदा जयंती उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

1 min read

 

– जल मंच निर्माण का कार्य पूर्ण  

-वैदिक मंत्रों से होगा माँ का दुग्धाभिषेक, होगी महाआरती, भण्डारा

अनोखा तीर, हंडिया। नाभि तीर्थ नगरी हंडिया में माँ नर्मदा के जन्मोत्सव को लेकर अभी से तैयारियां आरंभ हो गई है। हंडिया के सड़कपुरा नर्मदा घाट पर जल मंच के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं नर्मदा भक्तों को जल मंच तक जाने के लिए आरसीसी मार्ग का निर्माण नर्मदा मंदिर के सड़कपुरा नर्मदा घाट पर किया गया है। उधर रिद्धेश्वर नर्मदा घाट पर भी जन्मोत्सव मानाया जायेगा। सार्वजनिक नर्मदा उत्सव समिति द्वारा पिछले कई सालों से जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जन्मोत्सव में हंडिया सहित आसपास व सभी जिलों से नर्मदा भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जिला-प्रशासन भी इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाता है। विद्वान पंडितो व साधु संतों के मार्गदर्शन में दुग्धाभिषेक पूजा, भण्डारे के आयोजन होते हैं।

699 Views

Leave a Reply