Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

81 घंटे में 1100 कि.मी दौड़कर चढ़ाई बाबा रामदेव को ध्वजा

2 min read

 

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम से पहली बार 1100 किलोमीटर के लिए निकली रिले मैराथन यात्रा 81 घंटे में युवाओं ने पूरी कर ली। कोई सोच भी नहीं सकता की बिना रुके 81 घंटे एक जैसे दौड़कर इस यात्रा को युवाओं ने पूरा किया है। बाबा की ध्वजा में इतना जोश और जुनून था कि युवा जरा भी नहीं रुके हैं। लगातार दौड़ते रहे हैं और इतनी लंबी यात्रा को उन्होंने चार दिनों में पूरा कर लिया है। इस यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लगभग 50 युवा साथियों ने सोडलपुर धाम से बाबा रामदेव रुणिचा राजस्थान धाम रिले मैराथन दौड़ लगाकर बाबा को ध्वजा चड़ाई। यह यात्रा 25 जनवरी शनिवार प्रात: 10 बजे गांव से रवाना हुई थी, जो मंगलवार शाम 7 बजे मंदिर के द्वार पहुंच गई है। जहां युवाओं ने विधि विधान से बाबा की पूजा अर्चना कर ध्वज निशान को चढ़ाया है। रिले मैराथन में दौड़ रहे युवाओं का कहना है कि हमें ऐसा लग ही नहीं रहा है कि हम 1100 किलोमीटर दौड़कर बाबा के द्वार पहुंच गए हैं। मैराथन में दौड़ लगा रहे लोकेश सांखला, गोविंद गहलोत, चंदू सोलंकी, पंकज सांखला, भरत सोलंकी, संतोष परिहार, गोपाल सोलंकी, राकेश सांखला ने बताया कि सभी युवा साथी जोश और जुनून के साथ ध्वज लेकर दौड़े हैं। रात दिन 24 घंटे यात्रा दौड़ती रही है। हर टोली के सदस्य लगातार ध्वज लेकर बाबा के जयकारों के साथ दौड़े हैं। गांव पहुंचने पर सभी युवाओं का स्वागत किया जाएगा।

500 Views

Leave a Reply