Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कृषि एक्सपो ‘भारत एग्रीटेकÓ में अमन अग्रवाल हुए सम्मानित  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर में आयोजित भारत एग्रीटेक, मध्यभारत के सबसे बड़े कृषि एक्सपो में हरदा जिले के ग्राम बिछोला निवासी और कृषि छात्र अमन अग्रवाल को इंदौर कलेक्टर द्वारा चेंज मेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमन ने कृषि शिक्षा और किसानों के बच्चों के अधिकारों को सशक्त बनाने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वे लंबे समय से भारत के कृषि छात्रों के बीच शिक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। अमन, भारतीय कृषि छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और संयुक्त राष्ट्र के अन्य मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में रोम, इटली में आयोजित विश्व खाद्य फोरम में भाग लिया, जहां उन्होंने भारतीय कृषि छात्रों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। अमन अपनी सफलता के लिए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, अपने शिक्षण संस्थान और एग्रीविज़न को बड़ी हद तक श्रेय देते हैं। उनके अनुसार, इन दोनों ने उन्हें नेतृत्व के अवसर और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाने का रास्ता दिया। अमन की टीम द्वारा कृषि शिक्षा और किसान परिवारों के बच्चों को सशक्त बनाने के प्रयासों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की शिक्षा समिति ने भी सराहा है। उनका काम इस बात पर केंद्रित है कि किस प्रकार किसान परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा सकता है। यह सम्मान अमन की मेहनत, दृढ़ता और भारतीय कृषि और छात्रों के विकास में उनके योगदान को पहचान दिलाता है।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply