अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन 12 जनवरी को

 अनोखा तीर, हरदा : अग्रवाल समाज का 28वां अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर के श्री सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में 12 जनवरी को होगा। आयोजन समिति से जुड़े राजेश अग्रवाल ने बताया युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12 जनवरी को सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए 11 से 13 जनवरी के बीच आने वाले समाज के लोगों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है। ताकि उन्हें परेशान नहीं होना पड़े। परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेशचंद्र अग्रवाल, सुभाषचंद्र अग्रवाल, गिरजाशंकर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

852 Views

Leave a Reply