अनोखा तीर, हरदा। नगर के लोकप्रिय कवि दुर्गेश नंदन शर्मा की कृति ‘देखना एक दिनÓ को साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश 2022 के दुष्यंत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जानकारी देते हुए ज्ञानेश चौबे ने बताया कि भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार दुर्गेश नंदन शर्मा को प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा की उपलब्धि पर डॉ.धर्मेंद्र पारे, डॉ.विनीता रघुवंशी, ज्ञानेश चौबे, उमेश शर्मा, अंजू भायरे, सत्यनारायण पाटिल, अनूप जैन, प्रदीप अजमेरा, राजू अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Views Today: 10
Total Views: 610

